चीन की तरक्की के साथ उसकी भाषा का वैश्विक प्रसार भी
आरंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि करीब चार करोड़ गैर-चीनी लोगों ने चीनी भाषा को विदेशी भाषा के रूप में सीखा है।
युनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के कंफ्यूशियस इंस्टीट्यूट का कहना है कि चीन की तेज गति से हो रही अर्थिक वृद्धि ने अमेरिकियों को चीनी भाषा सीखने के प्रति आकृष्ट किया है। 88 देशों में शाखाओं तथा 230,000 छात्रों के साथ कंफ्यूशियस इंस्टीट्यूट्स दुनिया भर में चीनी भाषा के प्रचार- प्रसार में अहम योगदान दे रहा है।
इनके अलावा 50 देशों में 160 शैक्षिक संस्थानों की स्थापना संबंधी आवेदन अभी लंबित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications