कानपुर में कार ने 2 बच्चों को कुचला

शहर के बाबूपुरवा इलाके में सुबह मारुति वैन सवार युवकों ने सड़क के किनारे खेल रहे दो बच्चों को कुचल दिया। इससे दीपाली (8 वर्ष) की मौत हो गई जबकि नितिन (10 वर्ष) गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है।
घटना से आक्रोशित भीड़ ने मारुती वैन को आग के हवाले कर उसमें सवार युवकों की जमकर पिटाई की और सड़क जाम किया। बाद में भीड़ ने दो अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया तो पुलिस से झ्झड़प के बाद उग्र भीड़ ने उस पर पथराव किया।
कानपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कुशहर सौरभ ने संवाददाताओं को बताया कि पथराव और झ्झड़प में किसी को चोट नहीं आई। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सौरभ ने कहा कि बच्चों को कुचलने के आरोप में दो युवको को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications