हकीमुल्ला के मारे जाने की पुष्टि नहीं : पाक सेना (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन पीटीवी ने रविवार को खबर दी कि हकीमुल्ला गत 14 जनवरी को शकतोई क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में घायल हो गया था। उसके तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। रपट में यह भी कहा गया है कि ओराकजई कबायली क्षेत्र के ममोंदजई के कब्रिस्तान में दफन है।
उधर, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि वह हकीमुल्ला के मारे जाने की पुष्टि नहीं कर सकते। बैतुल्ला महसूद के मारे जाने के बाद हकीमुल्ला को टीटीपी का सरगना बनाया गया था। बैतुल्ला भी ड्रोन हमले में ही मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications