पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा वसई और अजनाला किला
थाणे जिले से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वसई किले और अरनाला किले को संवारा जाएगा। अभी भी यहां सप्ताहांत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई)के संरक्षण वाले इन दोनों किले को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। एएसआई के मुंबई क्षेत्र के पुरातत्व अधीक्षक एम.एस.चौहान ने आईएएनएस से कहा कि वसई किले के नवीनीकरण के लिए काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अरनाला किले में भी काम शुरू हो जाएगा।
वसई क्षेत्र के विधायक विवेक पंडित ने कहा कि इन दोनों किलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसई को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाना चाहिए।
वसई किले को 1590 में पुर्तगालियों ने बनाया था। बाद में 18वीं शताब्दी में मराठों ने पेशवा बाजी राव के नेतृत्व में किले पर हमला कर दिया था और इसे अपने कब्जे में ले लिया।
अरनाला किले को 1737 में छिमाजी अप्पा ने बनवाया था। वह पेशवा बाजी राव के भाई थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications