बेरोजगार युवकों के लिए पैसा कमाने का मौका है कुम्भ

हरिद्वार, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कुम्भ मेले ने कई स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पैसा कमाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है।

जहां कुछ युवकों ने श्रद्धालुओं द्वारा नदी में फेंके जा रहे सिक्कों को निकालने को आय का साधन बना लिया है वहीं अन्य को ग्राहकों की भीड़ के कारण दुकानों पर सहायक का काम मिल रहा है।

युवाओं ने चुबंक और तार या रस्सी की मदद से नदी में फेंके गए पैसों को निकालने के लिए एक साधारण औजार बना लिया है इसे वे 'पैसा पकड़' कहते हैं।

करीब 20 वर्ष के रिंकू ने आईएएनएस को बताया, "यह बहुत फायदेमंद काम है। इसके लिए वास्तव में किसी निवेश की आवश्यकता नहीं है। कुछ मीटर लंबे तार और एक चुंबक की मदद से इसे शुरू किया जा सकता है।"

आर्थिक कठिनाई के चलते पढ़ाई छोड़ने पर विवश 19 वर्षीय अक्कू ने कहा, "हम यहां सुबह सात बजे आते हैं और अपना काम शुरू कर देते हैं। हमारा सबसे पसंदीदा स्थल हर की पौड़ी है।"

उन्होंने बताया कि सिक्कों को निकालने के काम में लगे लोग प्रतिदिन 200 से 300 रुपये कमा लेते हैं। यदि आपके चुंबक में कोई पुराना सिक्का आ गया तो उसके अधिक दाम मिल सकते हैं।

अक्कू ने बताया कि एक बार उन्हें एक नेपाली सिक्का मिला, जिसे एक दुकानदार ने 30 रुपये में खरीदा।

इसके अलावा अनेक युवा धार्मिक उपयोग की वस्तुओं जैसे रुद्राक्ष माला और बर्तनों की बिक्री करने वाली दुकानों पर सहायक का काम हासिल कर रहे हैं।

हाल ही में एक दुकान पर काम पाने वाले मुकेश प्रकाश ने कहा कि इससे पहले जब भी वह किसी दुकान पर काम मांगने जाता, तो उसे टाल दिया जाता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+