अमर के समर्थन में खुलकर सामने आईं जया प्रदा
खुद को सपा की छोटी कार्यकर्ता करार देते हुए जया प्रदा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं जब मुसीबत में थी और जब मुझ पर हमले हो रहे थे, तब पार्टी में किसी ने मेरा हाल नहीं पूछा था। कोई मेरे साथ खड़ा था तो वह अमर सिंह थे। उन्होंने मुसीबत में हमेशा मेरा साथ दिया।"
जया प्रदा ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पिता समान बताया और कहा, "नेताजी (मुलायम) का एक बयान आज मैंने पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा है कि अमर सिंह उनके परिवार के सदस्य हैं। नेताजी उन्हें परिवार का सदस्य बता रहे हैं और पार्टी के नेता उनके खिलाफ अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कोई परिवार का सदस्य बताए और कुछ लोग उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी करे, दोनों एक साथ नहीं हो सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications