नशे में धुत महिला ने दो को कुचला

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मैरिन लाइंस के समीप शुक्रवार रात एक बजे हुआ। नशे में धुत्त 27 वर्षीया नूरिया युसूफ अहलूवालिया की कार की चपेट में यातायात पुलिस की क्वालिस कार और दो अन्य वाहन आ गए।एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार चिकित्सकीय जांच में पता चला कि नूरिया नशे में थी, जिस वजह से वह वाहन पर काबू न रख सकी। नूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार अफजल मुखमोजिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और एक और पुलिस कर्मी की मौत हो गई। हादसे में घायल चार पुलिस कर्मियों को बाम्बे अस्पताल और गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications