अबू धाबी में होगा 12 अरब डॉलर का पूंजी निवेश
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने एक रिपोर्ट के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। आगामी पांच वर्षो में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नई कंपनियां स्थापित होंगी।
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी पांच वर्षो में अबू धाबी निवेशकों का सबसे पसंदीदा स्थल होगा। अर्थशास्त्री रियाद मैटर ने कहा, "अबू धाबी ने निवेशकों का विश्वास जीता है। हाल के वर्षो में शुरू की गई कई नीतियों की वजह से यह निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।"
अबू धाबी में 11,357 निजी निवेशकों ने 5.7 अरब दिरहम निवेश किया है। व्यावसायिक क्षेत्र ने पूंजी निवेशकों को सबसे अधिक आकर्षित किया है। इस क्षेत्र में 4.9 अरब दिरहम का निवेश हुआ है।
पेशेवर, औद्योगिक और हस्तकला के क्षेत्र में क्रमश: 27.1 लाख, 45.3 लाख और 13.2 लाख दिरहम का निवेश हुआ है।
इटली के निवेशकों ने यहां 25.4 लाख दिरहम, जापान के निवेशकों ने 10.4 और चीन के निवेशकों ने 7.6 लाख दिरहम का निवेश किया है।
अबू धाबी में विभिन्न देशों की कंपनियां अपने पांव पसार रही है, जिसमें सबसे आगे 476 कंपनियों के साथ मिस्र है। इसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications