आनंद जॉन के खिलाफ नए आरोप
न्यूयार्क, 30 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूयार्क की एक अदालत में भारत में जन्मे फैशन डिजाइनर आनंद जॉन के खिलाफ किशोरियों सहित 10 से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के कई नए आरोप लगाए गए हैं। जॉन ने हालांकि खुद को बेकसूर बताया है।
पिछले सितम्बर में कैलीफोर्निया की एक अदालत ने सात महिलाओं से दुष्कर्म करने के जुर्म में जॉन को 59 साल की कैद की सजा सुनाई थी। जॉन पर अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उसने मॉडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2002 से 15 से 26 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
उसे न्यूयार्क प्रत्यर्पित किया गया है जहां शुक्रवार को मेनहट्टन अदालत में उस पर नए आरोप लगाए गए। अभियोजकों का कहना है कि डिजायनर ने मादक पदार्थ खिलाने के बाद कम से कम दो महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार किया। पहले मामले में तो उसे पीड़िता को धमकाया भी।
जॉन ने अदालत में खुाद को बेकसूर बताया। बचाव पक्ष के वकील एडम फ्रीडमैन ने इन नए आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उसके वकील ने जमानत की अर्जी भी नहीं लगाई क्योंकि जॉन पहले से लास एंजेलिस में कैदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications