राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण का मतदान संपन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कुलदीप रांका ने बताया कि शुक्रवार को द्वितीय चरण के मतदान के तहत पंचायत समिति गोविन्दगढ़, सांभर, फागी, सांगानेर व चाकसू में 19 जिला परिषद सदस्यों व 111 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान प्रात: 8 बजे प्रारम्भ हुआ तथा सायं 5 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार पंचायत समिति गोविन्दगढ़ में लगभग 68 प्रतिशत, सांभर में 61.50 प्रतिशत, फागी में 68.50 प्रतिशत, सांगानेर में 67 प्रतिशत तथा चाकसू में लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार पांचों पंचायत समितियों में लगभग 66.52 प्रतिशत(टेंटेटिव) मतदान हुआ।

रांका ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के अन्तर्गत पंचायत समिति गोविन्दगढ़, सांभर, फागी, सांगानेर व चाकसू की 177 ग्राम पंचायतों में पंच,सरपंच के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी शनिवार को प्रात: 8 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसी दिन पूर्वान्ह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 31 जनवरी को प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंच, सरपंच के मतों की मतगणना की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+