केन्द्रीय मंत्रियों ने मिर्धा के निधन पर शोक व्यक्त किया
डॉ.जोशी ने कहा कि मिर्धा ने समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों के लिए बहुत काम किया। वे बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्ति थे और उन्होंने क¶ा, साहित्य, संस्कृति और सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। वर्तमान में भी केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष थे और क¶ा और संस्कृति के ¶िए किए गए उनके कार्यो को कभी भु¶ाया नहीं जा सकता। वे राज्यसभा के उपसभापति और केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य रहने के साथ ही लम्बे समय तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से देश एवं प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास ने भी मिर्धा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि बुजुर्ग पीढ़ी के एक और नेता के चले जाने से राजस्थान के साथ ही पूरे देश को भारी क्षति हुई है। मिर्धा ने राजनेता के साथ ही कला एवं साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसे कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूला पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications