बिहार के 2 दिन के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी एक फरवरी को बिहार की दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे। वे राज्य के सात जिलों का दौरा करेंगे।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच़ क़े वर्मा ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी पश्चिम चंपारण, पटना, गया, काराकाट (रोहतास), भागलपुर, दरभंगा और किशनगंज का दौरा करेंगे। वे अलग-अलग स्थानों पर अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के युवा सम्मेलनों में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा एक फरवरी को चंपारण से प्रारंभ होगी और उसी दिन वह दरभंगा के एल़ एऩ मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों से मिलेंगे तथा गया में अनुसूचित जाति के युवाओं के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
अगले दिन पटना के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद काराकाट, भागलपुर, और किशनगंज में विभिन्न समुदायों के युवाओं के सम्मेलनों में भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications