नैसडैक ने शाहरुख और काजोल को आमंत्रित किया
सोमवार एक फरवरी को नैसडैक में जब शाहरुख 'ओपनिंग बेल' बजाएंगे तो वह ऐसा करने वाले बॉलीवुड के पहले अभिनेता बन जाएंगे। शाहरुख और काजोल सोमवार को सुबह 9.30 बजे 'ओपनिंग बेल' बजाएंगे।
इस कार्यक्रम का कई टेलीविजन चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। नैसडैक में 3,700 से अधिक कंपनियां सूचीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि शाहरुख और काजोल अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' 12 फरवरी को पूरे विश्व में प्रदर्शित होगी। फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग अमेरिका में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications