नशे में धुत्त महिला चालक ने एक को कुचला, 5 घायल
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा मैरिन लाइंस के समीप शुक्रवार रात एक बजे हुआ। नशे में धुत्त 27 वर्षीया नूरिया युसूफ अहलूवालिया की कार की चपेट में यातायात पुलिस की क्वालिस कार और दो अन्य वाहन आ गए।
एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार चिकित्सकीय जांच में पता चला कि नूरिया नशे में थी, जिस वजह से वह वाहन पर काबू न रख सकी। नूरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार अफजल मुखमोजिया को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल पांच पुलिस कर्मियों को बाम्बे अस्पताल और गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान लाला शिंदे, दीनाननाथ शिंदे, शेलेन्द्र जादव, अशोक शिंदे और अर्जुन गायकवाड़ के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications