कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद 22 राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोपोर में उस घर को घेर लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों ने घर के आसपास जुटे सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। घर को पूरी तरह से घेर लिया गया है जिससे अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकवादी फरार न हो सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications