राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को वितरक की दरकरार

अर्पणा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ज्वलंत विषय पर आधारित अपनी पहली फिल्म 'लैंड गोल्ड वुमैन' के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी 29 वर्षीय अवंतिका हरि को अपनी फिल्म के लिए वितरक खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुबई में पली-बढ़ी अवंतिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "इस फिल्म को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया जा चुका है। अभी तक इस फिल्म का व्यवसायिक प्रदर्शन नहीं हो पाया है। मुझे फिल्म का वितरक खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा, " इस फिल्म से कोई बड़ा नाम नहीं जुड़ा है और न ही इसमें कोई गाना है लिहाजा फिल्म के प्रदर्शन में दिक्कत आ रही है। इस फिल्म में जरूर कुछ खास है तभी तो फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह पुरस्कार इस फिल्म के लिए नए द्वार खोलेगा।"

उनका मानना है कि गंभीर मसले पर आधारित फिल्में दर्शकों में जागरूकता लाती हैं।

अवंतिका ने कहा, "मैं मानती हूं कि ऐसी फिल्में बननी चाहिए और दर्शकों को दिखाई जानी चाहिए। बाजार में कम बजट की फिल्मों को भी बनाया जाना चाहिए। जब मैं यह फिल्म बना रही थी तो सभी लोग डरे हुए थे। उनका सोचना था कि फिल्म को दर्शक नहीं मिलेंगे। लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप फिल्म को उचित संदेश देने के लिए खास उद्देश्य से बनाते हैं तो इससे जरूर जागरूकता आएगी। "

इस 98 मिनट की फिल्म की शूटिंग बरमिघम में की गई है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी है और इसमें ब्रिटिश-एशिया परिवार की कहानी है। इसकी कहानी बाप-बेटी के रिश्तों को लेकर बुनी गई है जिसमें यह दिखाया गया कि लड़की की जिंदगी किस तरह बदलती है।

भारत में जन्मी दुबई में पली- बढ़ी अवंतिका लंदन में पढ़ी हैं। उन्होंने यह फिल्म एक लेख से प्रभावित होकर बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+