'हैती में राहत कार्यो में सामंजस्य का अभाव'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रेवाल ने कहा कि विभिन्न देश और संगठन हैती की सहायता कर रहे हैं लेकिन इसमें सांमजस्य का अभाव है।
शुक्रवार को प्रेवाल ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति रफेल कोरेरा से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि जर्मनी, अमेरिका और फ्रांस भूकंप के बाद हैती की सहायता कर रहे हैं लेकिन वे स्थानीय सरकार को नजरअंदाज कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को हैती में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भारी तबाही में मरने वालों की संख्या बढ़कर 170,0000 हो गई है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications