सिब्बल ने 10वीं की बोर्ड को खत्म करने का किया बचाव
प्रगति मैदान में 19 वें विश्व पुस्तक मेले के उद्घाटन के बाद कपिल सिब्बल ने कहा, "बच्चे के प्रदर्शन का पता लगाने के लिए उन्हें एक निरंतर प्रक्रिया से अवश्य गुजरना चाहिए और ज्ञान के विस्तार के लिए उन्हें पुस्तकों से परे भी सोचना चाहिए।"
कपिल सिब्बल अपने पूर्व शिक्षक और इतिहासकार इरफान हबीब द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। पूर्व शिक्षक ने पूछा था कि वह समझ नहीं सके कि कक्षा 10 की परीक्षा को क्यों हटा दिया गया।
गौरतलब है कि राजधानी के प्रगति मैदान में नौ दिनों तक चलने वाले विश्व पुस्तक मेले का अयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से किया गया है। इसमें 15 देशों के 35 विदेशी प्रकाशक अपने पुस्तकों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications