टीकों के विकास के लिए गेट्स फाउंडेशन देगा 10 अरब डॉलर
गेट्स दंपति ने कहा कि सरकारों और निजी क्षेत्र के टीकों के विकास में निवेश बढ़ाने से विकासशील देशों में दशक के अंत तक बच्चों की मृत्युदर अप्रत्याशित रूप से कम हो सकती है।
उन्होंने कहा, "विकासशील देशों में टीकों ने पहले ही लाखों लोगों का जीवन बचाया है। नई खोजों से पहले से अधिक बच्चों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।"
गेट्स दंपति ने दावोस में 'वर्ल्ड इकोनामिक फोरम' की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications