यमन में 250,000 नागरिक बेघर
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने इस संबंध में जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार हिंसा की वजह से गत छह हफ्ते में लगभग 7,000 लोगों ने साद्दा प्रांत से हाजाह प्रांत में पलायन किया।
साद्दा प्रांत में विद्रोहियों और सेना के बीच लगातार झड़पें होती रहती है, जिस वजह से यहां से लोग पलायन कर रहे हैं।
यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त के प्रवक्ता अंद्रेज मेकी ने शुक्रवार को इस संबंध में संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंेने कहा लगातार हो रही हिंसा की वजह से लोगों को यहां अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications