भारत में 8,500 सिटी कारों को वापस लेगी होंडा
कंपनी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि भारतीय बाजारों में वर्तमान समय में बेची जा रही तीसरी पीढ़ी की होंडा सिटी कारों की बिक्री पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक दिन पहले ही होंडा ने दुनिया भर के बाजारों से 646,000 'जैज' मॉडल की कारों को वापस लेने की घोषणा की थी।
होंडा ने कहा कि भारत में वर्ष 2007 में बने होंडा सिटी के मॉडलों में भारी बरसात के दौरान या तरल पदार्थो के संपर्क में आने से पॉवर विंडो स्विचों में आग लगने का खतरा है।
प्रवक्ता ने कहा कि इन पुर्जो को बिना किसी कीमत के बदला जाएगा। कंपनी उन कार मालिकों से सीधे बात करेगी, जिनकी कार का पुर्जा बदला जाना है।
कंपनी ने कहा कि जैज को दुनिया के बाजारों से वापस लेने से भारत में उसकी बिक्री प्रभावित नहीं होगी। होंडा ने विश्व के बाजारों से पहली पीढ़ी की जैज कार वापस ली है जबकि भारत में जून 2009 से दूसरी पीढ़ी के जैज कारों की बिक्री हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications