ताइवान को 6.4 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कांग्रेस को इस संबंध में जानकारी दी।
अमेरिका ताइवान को ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर, पेट्रियट मिसाइल और अन्य हथियार मुहैया कराएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे.क्रॉउली ने कहा कि ताइवान की जरूरतों को ध्यान में रखकर उसे हथियार मुहैया कराए जाएंगे।
उधर, अमेरिका के इस प्रस्ताव का चीन ने विरोध किया है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव से अमेरिका-चीन संबंधों पर असर पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि 1979 ताइवान संबंध कानून के तहत वाशिंगटन ताइवान को सुरक्षा संबंधी उपकरण मुहैया कराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications