दिल्ली में रविवार सुबह छा सकता है कोहरा (जीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "रविवार सुबह कोहरा होगा लेकिन बाद में दिन साफ हो जाएगा। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।"

शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे हल्का कोहरा छाया था लेकिन वह जल्दी ही छंट गया। उन्होंने कहा कि दृश्यता सीमा 500 मीटर दर्ज की गई थी।

मौसम साफ रहने की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें सामान्य रहीं। रनवे पर दृश्यता सीमा करीब 1,000 मीटर रिकार्ड की गई थी।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "कोहरे से 29 रेलगाड़ियों में विलंब हुआ और 13 के समय में बदलाव किया गया, जबकि 25 को रद्द कर दिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+