सोमालियाई लुटेरों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अपील
सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि चार्ल्स पेट्री ने शुक्रवार को समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए गठित एक समूह के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सदस्यों से कारगर नीति अपनाने की अपील की।
पेट्री ने सोमालिया के तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और समुद्र में गश्ती तेज करने की अपील की। उन्होंने सभी देशों से इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने की बात कही।
पेट्री ने कहा कि सभी देशों को सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications