कैट की ऑनलाइन प्रवेश में हजारों छात्र सम्मिलित (लीड-1)
देश के शीर्ष बिजनेस स्कूल्स के लिए छात्रों के चयन के लिए दूसरे चरण की परीक्षा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 13 परीक्षा केंद्रों सहित देश भर के 40 केंद्रों पर कराई गई।
परीक्षा करा रही कंपनी प्रोमेट्रिक के एक अधिकारी ने कहा, "पूरे देश में कैट की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए 11,000 छात्रों की पहचान की गई। इनमें से करीब 9,400 के शनिवार और रविवार को परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। बहरहाल शनिवार को परीक्षा देने वालों की सही संख्या उपलब्ध नहीं है।"
अधिकारी ने कहा कि बाकी छात्रों ने अपने पहले के कैट स्कोर को ही कायम रखने का फैसला किया।
एमबीए के इच्छुक कम से कम 241,000 छात्रों ने गत वर्ष प्रथम ऑन लाइन कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा गत 28 नवंबर से शुरू होकर 11 दिन तक चली थी। तकनीकी परेशानी की वजह से सभी छात्र इसमें हिस्सा नहीं ले सके थे।
एक कोचिंग संस्थान टाइम के उल्हास वैरागकर ने कहा कि उनके अनुमान से 11,000 छात्रों में से 80 प्रतिशत ने शनिवार को ही परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी को घोषित होना था लेकिन अब वह 15 फरवरी को घोषित होगा।
परीक्षा परिणामों की घोषणा देर से होने के कारण छात्रों को समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए कम समय मिलेगा लेकिन प्रवेश तय समय पर ही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications