शाहरुख निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार : बाल ठाकरे
पार्टी के मुखपत्र सामना में शनिवार को छपे एक संपादकीय में ठाकरे ने कहा, "यदि शाहरुख चाहते हैं कि कश्मीर से मुंबई तक पाकिस्तानी -आतंकवादियों द्वारा बहाए गए भारतीयों के खून के एवज में वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों का स्वागत करे, तो शिव सेना कभी भी ऐसा नहीं होने देगी।"
संपादकीय में कहा गया, "शाहरूख ने 26/11 के पीड़ितों की याद का अपमान किया है। ऐसा करने के लिए पाकिस्तान उन्हें निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित कर सकता है लेकिन भारत के लोग उन्हें दुत्कारेंगे।"
ठाकरे ने संपादकीय के जरिए शाहरुख को नसीहत दी कि यदि पाकिस्तानियों से उन्हें इतना ही प्रेम है तो वह मुंबई हमले के आरोपी मोहम्मद अजमल कसाब को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान और संसद में हमले के दोषी अफजल गुरु को उपकप्तान बनाएं।
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमले के मद्देनजर वहां की क्वींसलैंड की ब्रिसबेन विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि को अस्वीकार किए जाने के लिए ठाकरे ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की सराहना की। ठाकरे ने कहा, "यही देश के प्रति सच्चान सम्मान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications