गुवाहाटी चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर निकले दोनों बाघ काबू
चिड़ियाघर के एक प्रवक्ता ने बताया कि पशुओं की देखभाल करने वाले तीन लोग बाघ के पिंजरे का एक दरवाजा खोलकर दवा का छिड़काव कर रहे थे उसी दौरान दोनों बाघ अपने आहते से बाहर आ गए।
चिड़ियाघर के प्रभारी नारायण महंत ने आईएएनएस को बताया, "अहाते से बाहर निकले दोनों बाघ खुले में घूमने लगे जिसे देख पर्यटकों में डर और खौफ फैल गया।"
महंत ने बताया, "हमने तुरन्त लोगों को बाहर निकाला और बाघों को काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान एक बाघ पर काबू पा लिया गया।"
बाघों को काबू करने के लिए पुलिस और वन्य जीव अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। दूसरे बाघ को नियंत्रित करने के लिए पूरी दोपहर मशक्कत करनी पड़ी।
प्रभारी ने बताया,"पूरा अभियान तीन घंटे तक चला और दोनों बाघों को सुरक्षित काबू में ले लिया गया। उन्हें अब पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications