पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 15 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)

समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार यह हमला शनिवार तड़के मोहम्मद खेल गांव के करीब किया गया। गत 30 दिसम्बर के बाद यह सबसे जबरदस्त हमला था।

माना जा रहा है कि यह तालिबान आतंकवादियों के छिपने का ठिकाना था। एक निजी चैनल के हवाले से बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों में नौ स्थानीय, चार अरब और दो उज्बेक हैं।

अमेरिकी चालकरहित विमानों की बमबारी में परिसर जमींदोज हो गया और उसके भीतर खड़े कई वाहन नष्ट हो गए।

पाकिस्तान सार्वजनिक तौर पर इन ड्रोन हमलों की निंदा करता आया है। उसका कहना है कि इनसे अमेरिका-विरोधी भावनाएं सिर उठाती हैं लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तानी सरकार की इस मसले पर अमेरिका के साथ सहमति है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं की सुरक्षा के लिए ये हमले आवश्यक हैं। इन हमलों में कई महत्वपूर्ण आतंकवादी मारे गए हैं।

उत्तरी वजीरिस्तान में वर्ष 2008 के मध्य में ड्रोन हमले आरंभ हुए। इस क्षेत्र में अब तक 80 ड्रोन हमलों में 700 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें कई नागरिक भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+