आंध्र प्रदेश में नौका पलटी, 11 मरे, 19 लापता (लीड-2)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 19 लोग अब तक लापता हैं। नौका में 70 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर तीर्थयात्री थे। स्थानीय लोगों ने 40 लोगों को बचा लिया।
यह हादसा पश्चिमी गोदावरी जिले के नरसापुरम मंडल के उप्पुतेरु इलाके में हुआ। नाव पर सवार ज्यादातर लोग लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसी वजह से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पलटने से पहले यह नौका एक खाली नौका से टकराई।
मुख्यमंत्री के. रोसैया ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री से राहत कार्यो की निगरानी करने को कहा।
राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 100,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य के कृषि मंत्री और पश्चिमी गोदावरी जिले के प्रभारी एन.रघुवीरा रेड्डी ने मुआवजे की घोषणा की।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त कलक्टर रोनाल्ड रॉस को पीड़ितों के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने लापता लोगों को तलाशने के लिए हर-संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications