सस्ती उड़ानों और होटलों को तरजीह दे रहे हैं लोग

एसएटीटीई -आईटीबी 2010 यात्रा मेले में 'परिवर्तन की चुनौती' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि आने वालों वर्षो में यह प्रवृत्ति जोर पकड़ सकती है।

इंडिगो एयरलाइंस के अध्यक्ष आदित्य घोष ने कहा कि इस उद्योग का निर्माण करने वाले तीन घटकों पर्यटन, उड्डयन और यात्रा क्षेत्र उपभोक्ताओं की जरूरतों और उनकी इच्छाओं को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अब हम उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को जानना सीख रहे हैं। पिछले तीन वर्षो ने दिखाया कि हम दुनिया और उपभोक्ताओं से भिन्न नहीं हैं। अब उम्मीदें बदल गईं हैं।"

पिछले 18 महीनों में यात्रा और पर्यटन उद्योग को कम व्यय करने वाले उपभोक्ताओं ने काफी सहारा दिया है। भारतीय उद्योग महासंघ द्वारा एसएटीटीई में पेश आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में इसमें और तेजी आने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+