पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 12 मरे
इस्लामाबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र बाजौर में एक सैन्य जांच चौकी के निकट शनिवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 12 लोगों मारे गए और 25 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जाती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे इस जिले के प्रमुख बाजार खार के नजदीक इस विस्फोट को अंजाम दिया गया।
स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हम 12 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।
इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार ने बाजौर में तालिबान के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था जिसमें 45 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने इससे बौखला कर ही इस हमले को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications