महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे लालू
पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को घोषणा की कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ वह राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेंगे।
लालू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राजद समान सोच वाली पार्टियों विशेषकर वाम दलों के साथ आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगा।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संपर्क में हैं।
राजद प्रमुख ने उन दलों के नामों का खुलासा नहीं किया जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को राजद द्वारा आयोजित बिहार बंद को व्यापक समर्थन मिलने से प्रसन्न लालू ने कहा, "इतिहास गवाह है कि बिहार में जो कुछ शुरू हुआ, पूरे देश में फैला है।"
बिहार बंद को लोक जनशक्ति पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी ने समर्थन दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications