जुबिन की चुटिया ले उड़ी महिला प्रशंसक
सैयद जरीर हुसैन
गुवाहाटी, 30 जनवरी (आईएएनएस)। प्रशंसक दीवानगी की किस हद तक जा सकते हैं इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। हाल ही में 'या अली' से शोहरत बटोरने वाले जुबिन गर्ग को उस समय झटका लगा जब एक महिला प्रशंसक चुपके से एक रिकार्डिग स्टुडियो से उनकी चुटिया ही ले उड़ी।
गुवाहाटी में शुक्रवार को एक म्यूजिक स्टुडियो में यह वाकया उस वक्त हुआ जब जुबिन असमिया गीत की रिकार्डिग में व्यस्त थे।
जुबिन ने पत्रकारों से कहा, "मैंने अचानक देखा कि मेरी चुटिया गायब है और एक महिला उसे अपने हाथ में लिए खड़ी थी तथा मेरी ओर देखकर चिल्ला रही थी। मैंने क्या कर सकता था?"
बाद में दोस्तों और परिचितों ने उस महिला को स्टुडियो से बाहर निकाल दिया।
जुबिन ने बताया, "वह महिला प्रशंसक इसके पहले भी मेरे कई अन्य कार्यक्रमों में आ चुकी है और यहां तक की मंच पर नाच भी चुकी है।"
जुबिन, उनके कुछ दोस्त और शुभ चिंतक इस घटना के बाद विचलित हैं क्योंकि जुबिन इन दिनों असमिया टी.वी. धारावाहिक 'अनुराधा' की शूटिंग कर रहे हैं और उनकी चुटिया धारावाहिक में निभाए जा रहे किरदार के अनुरूप थी।
धारावाहिक के एक मेकअप मैन ने बताया कि धारावाहिक के कु छ शॉट्स जिनमें जुबिन की चोटी जरूरी है, रोक दिए गए हैं। बिना चोटी के शूटिंग अधूरी रह जाएगी। हम इस शूटिंग को जारी रखने के लिए कोई और तरीका तलाश रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications