टोयोटा प्रमुख ने कारों की वापसी पर माफी मांगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टोयोटा के प्रमुख और कार्यकारी अधिकारी अकियो टोयोडा ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के दावोस फोरम में एक संक्षिप्त टिप्पणी में कारों के निर्माण में गड़बड़ी के लिए माफी मांगी।
विश्लेषकों का मानना है कि टोयोटा की साख पर इस गड़बड़ी से भारी धब्बा लगा है।
टोयोटा ने उत्तरी अमेरिका के करीब 30 लाख कारों को गड़बड़ी के कारण वापस लेने की घोषणा की थी। शुक्रवार को उसने यूरोप से 18 लाख कारों को वापस लेने की घोषणा की। विश्लेषकों के अनुसार गड़बड़ी वाली कारों की कुल संख्या 70 लाख तक पहुंच सकती है।
टोयोटा मोटर ने कहा कि नवंबर 2005 से 2009 के बीच बनीं आठ मॉडलों की कारों को वापस लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications