उत्तर कोरिया ने एक और अमेरिकी को हिरासत में लिया
वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अमेरिका को सूचित किया है कि उसने चीन के रास्ते से उसकी सीमा में दाखिल होने वाले एक अन्य अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने कहा है कि उक्त अमेरिकी पहचान सहित अन्य प्रकार का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस व्यक्ति को गत 25 जनवरी को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले गत दिसंबर में रॉबर्ट पार्क नाम के अमेरिकी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया था। अमेरिका ने मांग की है कि उसके कूटनीतिक अधिकारियों को उसके नागरिक से मुलाकात करने की इजाजत दी जाए।
अमेरिका के उत्तर कोरिया से कूटनीतिक रिश्ते नहंीं है इसलिए वह स्विस दूतावास के माध्यम से संपर्क कर रहा है।
इससे पहले गत मार्च में दो अमेरिकी पत्रकारों को भी उत्तर कोरिया ने बंदी बना लिया था और बाद में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल की मुलाकात के बाद उन्हें रिहा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications