माघ पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर हजारों लोगों ने गंगा सहित विभिन्न नदियों में पवित्र स्नान किया। माघ पूर्णिमा के दिन मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ देखी गई।
पटना में गंगा के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई। वहीं बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर में भी लोगों ने गंगा में धार्मिक अवसर पर पवित्र स्न्नान किया। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी हजारों लोगों ने नदियों में स्नान किया और परंपरानुसार नदी किनारे दान-पुण्य किया
हिन्दुओं में मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने तथा उसके तट पर दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है तथा पुण्य की प्राप्ति होती है।
पटना के गंगा तट पर स्नान करने आए एक श्रद्घालु विश्वनाथ तिवारी ने बताया, "ऐसी मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करना तथा दान देना उत्तम होता है। जो इस तिथि को स्नान और दान करते हैं उनको अक्षय फल की प्राप्ति होती है।"
उधर, अन्य दिनों की अपेक्षा माघ पूर्णिमा के दिन मंदिरों में भी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पटना के गांधी मंदिर, पटन देवी सहित लगभग सभी मंदिरों में भक्तजनों की लंबी कतार सुबह से ही लगी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications