ओबामा ने परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया

वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्लोबल वार्मिग से निपटने के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने दो वर्ष के भीतर परमाणु ईंधन और अपशिष्ट पदार्थो के बेहतर प्रबंधन के तरीके पर प्रस्ताव तैयार करने का काम एक समिति को सौंपा है।

ओबामा की योजना अगले हफ्ते पेश किए जाने वाले वर्ष 2011 के बजट में परमाणु उद्योग को कर्ज गारंटी की रकम तिगुना करके 54 अरब डॉलर करने की है। ऊर्जा विभाग यह निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि किन कंपनियो को पहले दौर में कर्ज गारंटी दी जानी चाहिए।

15 सदस्यीय परमाणु आयोग में व्यापारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और यूनियन नेता शामिल हैं। आयोग का नेतृत्व पूर्व डेमोकेट्र सांसद ली हैमिल्टन और ब्रेंट स्कॉवक्राफ्ट करेंगे। हैमिल्टन ने 11 सितम्बर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की जांच का नेतृत्व किया था। स्कॉवक्राफ्ट पूर्व राष्ट्रपतियों गेराल्ड फोर्ड और जार्ज एच.डब्ल्यू.बुश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं।

अमेरिकी अपनी 20 प्रतिशत बिजली परमाणु ऊर्जा से पैदा करता है। पिछले दो दशकों से अमेरिका ने किसी नए वाणिज्यिक परमाणु बिजली संयंत्र के निर्माण की अनुमति नहीं दी है।

ओबामा ने ऊर्जा मंत्री को लिखे एक ज्ञापन में कहा, " स्वच्छ ऊर्जा निर्माण की क्षमता में वृद्धि जलवायु परिवर्तन से निपटने की हमारी क्षमता, ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+