कनाडा में भारतीय मूल का उद्योगपति सीनेटर नामित
टोरंटो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति विम कोचर को प्रधानमंत्री ने सीनेटर पद के लिए नामित किया है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने 73 वर्षीय कोचर को सीनेटर पद के लिए नामित किया। कोचर सीनेटर पद की शपथ लेने के साथ इस पद को हासिल करने वाले देश के पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हो जाएंगे।
कोचर टोरंटो में एक फर्नीचर कंपनी विमल ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। टेक्सास विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1967 में कनाडा आए। वह 1974 में कनाडा के नागरिक बने।
कोचर को कनाडा के ऊपरी सदन का सदस्य नामित किया गया है। फिलहाल ऊपरी सदन में 105 सदस्य हैं, जिसमें 51 सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी और 49 विपक्षी लिबरल पार्टी के सदस्य हैं। इनमें सभी सदस्य 75 वर्ष की उम्र तक अपनी सेवा देते हैं। सीनेटर के रूप में प्रत्येक सदस्यों को प्रतिवर्ष 130,400 डॉलर वेतन के रूप में मिलते हैं।
वेतन के संबंध में कोचर ने कहा, "जिंदगी में पैसा ही सब कुछ नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications