यातायात के लिए खोला गया श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग
जवाहर सुरंग क्षेत्र में ऊधमपुर और बनिहाल कस्बे के बीच सड़क के कई स्थानों पर वाहन फंसे थे। घाटी में शुक्रवार को इस सत्र की सबसे भारी बर्फबारी हुई थी।
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग उन दो मुख्य सड़कों में शामिल है जो घाटी को देश के अन्य भागों से जोड़ती है। घाटी में सभी तरह की आवश्यक आपूर्ति इसी राजमार्ग के जरिए की जाती है।
श्रीनगर में एक यातायात अधिकारी ने बताया, " शनिवार को सड़क पर श्रीनगर से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं दी गई।"
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को केवल जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों के लिए ही खोला गया है।
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा कारगिल में शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications