अफगानिस्तान में 3 अमेरिकी नागरिक मारे गए
काबुल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एक घटना में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी कर्मचारी शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में मारे गए।"
इसके साथ ही अफगानिस्तान में जनवरी में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 29 हो गई जबकि इस दौरान कुल 44 अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की मौत हुई।
पिछले साल अफगानिस्तान में कुल 520 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications