बिहार में धूप खिलने से सर्दी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान शनिवार को 9़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। गया का न्यूनतम तापमान 9़ 6 डिग्री सेल्सियस ,भागलपुर का 14़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शनिवार को बताया, "अगले दो-तीन दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी तथा शाम को सर्दी का असर और बढ़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications