तेलंगाना: डेडलाइन खत्म, अब इस्तीफे

इस बीच नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य की मांग की समीक्षा के लिए अगले हफ्ते एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। उन्होंने हालांकि इस समिति के सदस्यों के नामों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकीं
बहरहाल, सबकी निगाहें दिल्ली की ओर टिकी हुई हैं क्योंकि तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि सरकार अगले 24 घंटे के भीतर अलग राज्य के निर्माण की प्रक्रिया के मद्देनजर एक निश्चित समयावधि की घोषणा कर सकती है।
जेएसी ने फैसला किया है कि गुरुवार शाम तक केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की गई तो क्षेत्र के विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। बुधवार शाम हुई जेएसी की एक बैठक में तय किया गया कि गुरुवार शाम तक पृथक राज्य के संदर्भ में कोई घोषणा नहीं हुई तो सभी विधायक रैली के रूप में विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और उन पर इस्तीफा स्वीकार करने का दबाव डालेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को पत्रकारों में चर्चा में कहा, "हम इस प्रक्रिया को लगभग पूरी करने की ओर हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस हफ्ते के अंत तक हम एक विशेषज्ञ समिति गठित कर लेंगे और अगले हफ्ते इसकी घोषणा करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
