मुकेश अंबानी, लक्ष्मी मित्तल ताकतवर अरबपतियों में

अमेरिकी व्यापारिक पत्रिका की वार्षिक सूची में भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का आठवां स्थान है। मित्तल को 13वां स्थान हासिल हुआ। फोर्ब्स की सूची में न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग को पहला स्थान मिला है। ब्लूमबर्ग मीडिया, फैशन और वित्त जगत की अमेरिका और दुनिया की बादशाह है। पत्रिका ने कहा कि अंबानी तेल और गैस की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रक हैं, जिसका बाजार मूल्य 73 अरब डॉलर है। यह भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी है।
इटली के पीएम को दूसरा स्थान
भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल के प्रमुख हैं। इसका व्यापार 65 देशों में फैला है और बाजार मूल्य 65 अरब डॉलर है। चिली में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले अरबपति सेबेस्टियन पिनेरा को इस सूची में 15वां स्थान मिला है।
इटली के प्रधानमंत्री और मीडिया तथा बैंकिंग उद्योग के बड़े खिलाड़ी सिल्वियो बर्लुस्कोनी को फोर्ब्स की सूची में दूसरा स्थान मिला है। पिछले वर्ष जून में लेबनान के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए साद हरीरी को पांचवां स्थान मिला है। शीर्ष पांच में मेक्सिको के टेलीकॉम उद्यमी कार्लोस स्लिम और रूस के तेल उद्योगपति वेगिट एलेकपेरोव भी शामिल हैं। एप्पेल के स्टीव जाब्स का सबसे ताकतवर अरबपतियों की सूची में 18वां स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications