ऑस्ट्रेलिया में 4 भारतीयों पर हमले

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से मिली खबर के मुताबिक क्वींसलैंड के ब्रिस्बेन में ये घटनाएं हुई हैं। पहली घटना में तीन टैक्सी चालकों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। तीन में से एक को टैक्सी से बाहर खींच कर उसके मुंह पर मुक्के से वार भी किया गया।
दूसरी घटना में पिज्जा डिलीवरी करने जा रहे एक 23 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने क्रिकेट के बल्ले से पीटा और लूट लिया। उधर भारतीय दूतावास का कहना है कि इन हमलों की जानकारी पुलिस से प्राप्त हुई है, लेकिन फिलहाल भारतीयों के बार में पूरी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। दूतावास के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
आंकड़ों की माने तो ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाने वालों में 70 फीसदी भारतीय हैं। इसलिए टैक्सी चालकों पर बढ़ रहे हमले बाकियों के रोज़गार को खतरे में डाल सकते हैं। ये ताजा हमले भारतीयों के खिलाफ इस महीने हुई 10वीं घटना है।












Click it and Unblock the Notifications