राज्यसभा से इस्तीफे से अमर सिंह का इंकार

पार्टी के नए राष्ट्रीय महासचिव ने बुधवार को पार्टी के विभिन्न पदों को ग्रहण करते ही सबसे पहले अमर सिंह को हिदायत दी कि वे राज्य सभा से इस्तीफा दे दें। यही बात पार्टी के कई नेताओं ने भी दोहरायी, लेकिन अमर सिंह ने गुरुवार को इस बात से साफ इंकार कर दिया।
मैनें पार्टी नहीं छोड़ी है: अमर
अमर सिंह ने साफ कहा, "मैनें केवल पार्टी के कुद पदों से इस्तीफा दिया है न कि पार्टी छोड़ी है, लिहाजा राज्य सभा से इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता। मैनें पार्टी के पदों से इस्तीफा भी स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया है। अपने आप पार्टी के पदों से हट जाना अनुशासनहीनता नहीं है। मैं राज्य सभा से इस्तीफा नहीं दूंगा।"
अमर सिंह ने आगे कहा, "पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें टेलीफोन कर उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। मैने जब उनसे पूछा कि क्या मै पार्टी से इस्तीफा दे दूं, तो उन्होने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications