मुजीब के हत्यारों को फांसी (लीड-1)
ढाका के केंद्रीय कारागार में पांचों दोषियों को मौत की सजा दी गई। जिन पूर्व सैन्य अधिकारियों को फांसी दी गई, उसमें सैयद फारुक रहमान, सुल्तान शहरियार राशिद खान, मोहिउद्दीन अहमद, ए.के.एम.मोहिउद्दीन अहमद और बजलूस हूदा शामिल था।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार बुधवार को बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने मुजीब की हत्या मामले में इन पूर्व सैन्य अधिकारियों को मौत की सजा सुनाए जाने की पुष्टि की थी।
पांचों पूर्व सैन्य अधिकारियों को ढाका जेल में बुधवार मध्यरात्रि 12.05, 12.35 और 1.05 बजे फांसी दी गई।
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 दोषी पूर्व सैन्य अधिकारियों में से इन पांचों की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद फांसी दी गई। फांसी के बाद पांचों शवों को पांच एंबुलेंसों में रखकर कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित गांव भेजा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 1975 को मुजीब की उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों के साथ हत्या कर दी गई थी। मुजीब की बेटी और वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना हमले में इस कारण बच गई थीं क्योंकि वह उस समय विदेश में थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications