आस्ट्रेलिया में भारतीय की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार पुलिस ने 23 वर्षीय पुरुष और उसकी 20 वर्षीया पत्नी को गिरफ्तार किया।
सिंह का शव 29 दिसंबर को ग्रिफित के समीप विलब्रिग इलाके से बरामद किया गया था। सिंह का शव आंशिक रूप से जला था।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में गत वर्ष मई से लगातार भारतीय नागरिकों पर हमले हो रहे हैं। सिंह की हत्या के चार दिन बाद ही मेलबर्न में एक अन्य भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications