फोंसेका का सुरक्षा घेरा हटाया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने कहा कि फोंसेका की सुरक्षा में तैनात चार वाहन और 20 सैन्यकर्मियों को हटा दिया गया। पूर्व सैन्य प्रमुख की सुरक्षा में लगे बुलेट प्रूफ कार को भी वापस ले लिया गया है।
नानायक्कारा ने इस बात पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि पूर्व सैन्य प्रमुख की हैसियत से फोंसेका को सुरक्षा घेरा दिया जाएगा या नहीं।
राष्ट्रपति चुनाव में महिंदा राजपक्षे ने फोंसेका को पराजित किया। बुधवार को राजपक्षे को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 57.88 प्रतिशत मत मिले थे।
फोंसेका ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा था कि उनकी जिंदगी खतरे में है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications