दिल्ली में तापमान बढ़ा, सर्दी से राहत
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "राजधानी में कोहरे में कमी आई है। सुबह की दृश्यता 400 मीटर के आसपास रही। धूप खिले होने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।"
उन्होंने बताया, "मौसम में सुधार के बावजूद कई उड़ानों एवं रेल गाड़ियों के परिचालन में देरी हो रही हैं।" अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "40 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चल रहीे हैं। साथ ही चार रद्द की गई है जबकि 10 के समय में फेरबदल की गई है।"
राजधानी में बुधवार को घने कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात बु़री तरह प्रभावित हुआ था। कोहरे की मार से जहां 100 से अधिक उड़ाने प्रभावित हुई थी वहीं 160 से अधिक रेलगाड़ियां की आवाजाही पर असर पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications