उत्तर प्रदेश में धूप खिली
लखनऊ सहित राज्य के अन्य इलाकों में गुरुवार तड़के छाया कोहरा सुबह आठ बजे तक छट गया और हल्की धूप खिल गई। वैसे सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.4, वाराणसी का 8.7, इलाहाबाद का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि बीते दो दिन धूप खिलने से वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से कोहरे में कुछ कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिन में धूप खिलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि तो दर्ज होगी लेकिन सर्द हवाओं और कोहरे से पूरी तरह अभी निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते दिल्ली व देश के दूसरे क्षेत्रों से लखनऊ की तरफ आने वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियां दो से सात घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से गुरूवार सुबह लखनऊ आने वाली उड़ाने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे से देरी से पहुंच रही हैं।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications